फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 46वीं सीनियर स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप के ट्रायल आज

Tue, 24 Nov 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछली चैंपियनशिप में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में सिरसा ने जीता था स्वर्ण पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। 46वीं सीनियर स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए सिरसा की पुरुष और महिला टीमों का चयन आज 25 नवंबर को किया जाएगा। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन शहीद भगत सिंह स्टेडियम में दोपहर 2 बजे खिलाड़ियों के ट्रायल लेगी।

एसोसिएशन के महासचिव मुकेश कासनियां ने बताया कि चयनित टीमें 27 से 29 नवंबर तक सोनीपत के रेवाड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। कासनियां ने उम्मीद जताई कि इस बार 350 से अधिक खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचेंगे। उन्होंने जिले के गांवों, स्कूलों, कॉलेजों और खेल अकादमियों के खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली चैंपियनशिप में सिरसा का प्रदर्शन
पिछली 45वीं सीनियर स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप में सिरसा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया था। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने इतिहास रचा था। यह पहली बार था जब सिरसा ने दोनों वर्गों में प्रदेश चैंपियन का खिताब हासिल किया। इस बार भी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें