फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी, कॉपर और तेल निकाल ले गए चोर

Sun, 17 May 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डिंग मंडी में खेत में पड़ा ट्रांसफार्मर का खाली खोखा
विज्ञापन
सुबह खेत पहुंचे मजदूर ने देखा जमीन पर पड़ा था ट्रांसफार्मर, किसान ने बताया 50 हजार रुपये का नुकसान
विज्ञापन

फोटो - 4


संवाद न्यूज़ एजेंसी

डिंग मंडी। शनिवार रात कुकरथाना रोड स्थित खेत में लगे बिजली ट्रांसफार्मर से चोर कॉपर, तेल और अन्य कीमती सामान निकालकर ले गए। सुबह जब खेत में मजदूर गए तो चोरी की घटना का पता लगा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया गया।

किसान विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे मजदूर खेत में काम खत्म कर घर चला गया था। रविवार सुबह करीब छह बजे जब वह दोबारा खेत में पहुंचा तो ट्रांसफार्मर जमीन पर पड़ा था। मजदूर ने पास जाकर देखा तो ट्रांसफार्मर का सामान गायब था। इसके बाद उसने तुरंत खेत उसे फोन कर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वह खेत में पहुंचा। चोर ट्रांसफार्मर में लगा कॉपर, तेल और अन्य कीमती सामान निकालकर ले गए। मौके पर केवल ट्रांसफार्मर का खोखा पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि इस चोरी से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि चोरी करने वालों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें