संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के वार्ड नंबर-17 की गली बड़ी मस्जिद वाली में वार्ड पार्षद मोनिका पंकज सर्राफ के प्रयासों से ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू हो गया है। इससे लोगों को गर्मी में बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।
वार्ड पार्षद मोनिका पंकज सर्राफ ने बताया कि बड़ी मस्जिद वाली गली में लंबे समय से बिजली सप्लाई को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गली में तीन अलग-अलग स्थानों से बिजली सप्लाई आने के कारण बिजली कटौती के समय लोग तंग हो जाते हैं।
विज्ञापन
पार्षद ने बताया कि बिजली निगम के औद्योगिक क्षेत्र के एसडीओ वीरेंद्र मलिक और जेई वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की तथा समस्या के समाधान के लिए लिखित शिकायत सौंपी। बिजली निगम के अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। बिजली निगम और पार्षद के आपसी तालमेल से गली में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
पार्षद मोनिका पंकज सर्राफ ने कहा कि वार्ड के लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।