राज्य सरकार ने सोमवार देर शाम को पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के तबादले के आदेश जारी किए हैं। अब उनके स्थान पर अर्पित जैन नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
भूपेंद्र सिंह को भोंडसी में आईआरबी कमांडेंट नियुक्त किया गया है। आईपीएस अर्पित जैन वर्तमान में बल्लभगढ़ के डीसीपी थे। सिरसा के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह का तबादला रविवार को किसानों द्वारा डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर किए गए पथराव की घटना से जोड़कर देखा जा सकता है। भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक के दौरान किसानों ने अवरोधक तोड़ सीडीएलयू में चल रही बैठक में जाने का भी प्रयास किया था। इसके बाद सोमवार को हिसार रेंज के आईजी राकेश आर्य ने सिरसा में घटना स्थल, बैठक स्थल का निरीक्षण किया था। वहीं, उन्होंने अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी को लेकर भी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी।