फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिक्षण कौशल में सुधार और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण बनाने में कारगर सिद्ध होगा प्रशिक्षण

Sat, 02 Aug 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डाइट डिंग में प्र​शिक्षण के दौरान मौजूद ​शिक्षक व अन्य। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
सिरसा। जिला शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग में पांच दिवसीय इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जर्वेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। वरिष्ठ प्रवक्ता डाॅ. सोम प्रकाश ठकराल, सतपाल माचरा एवं संदीप कुमार की देखरेख में जिले के विभिन्न खंडों में कार्यरत बीआरपी एवं एबीआरसी ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह में डाइट सीएमडीई विंग के अध्यक्ष डाॅ. सतबीर न्यौल ने उपस्थित सभी एबीआरसी एवं बीआरपी को कहा कि इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जर्वेशन शिक्षण और अधिगम प्रक्रिया के बीच में एक कड़ी का काम करती है। यह प्रशिक्षण शिक्षकों को उनके शिक्षण कौशल में सुधार करते हुए विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर शिक्षण वातावरण बनाने में कारगार सिद्ध होगी।
प्रवक्ता डाॅ. विनोद भट्टू ने बताया कि इस कार्यक्रम में लीडरशिप फॉर इक्विटी ऑर्गेनाइजेशन से अब्दुल बासित ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) हरियाणा की तरफ से बतौर पर्यवेक्षक कार्यक्रम का अवलोकन किया। कार्यक्रम में एससीईआरटी से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों ने एबीआरसी एवं बीआरपी को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम से प्रशिक्षित बीआरपी संजय कुमार बड़ागुढ़ा, सोनू सुखीजा, अनीता छाबड़ा, कामिनी नागपाल, बलविंदर एवं एबीआरसी विजय कुमार ऐलनाबाद ने बतौर प्रशिक्षक कार्यक्रम में प्रशिक्षण दिया। वहीं एबीआरसी शंकर शर्मा, सविता, पवन कुमार, दीक्षाए सविता एवं राधेश्याम ने बतौर सहायक प्रशिक्षक अपनी भूमिका निभाई।
इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता सीपी शर्मा, डाॅ. राजेश खुराना, दलीप गोदारा, पवन कनोजिया, नरेश नरूला, डाॅ. राकेश मोहन, बीआरपी शंकर शर्मा, एबीआरसी भूप सिंह व अन्य मौजूद रहे।


प्रशिक्षण के पश्चात सभी बीआरपी एवं एबीआरसी डाइट फैकल्टी के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए जिले के सभी विद्यालयों में पहुंचकर प्रभावी तरीके से कक्षाओं का अवलोकन करेंगे। वे समय-समय पर इसकी रिपोर्ट डाइट में पेश करेंगे ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सके। - सुरेंद्र सिंह नूनिया, प्रभारी, डाइट, डिंग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें