संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड में डिंग डाइट की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें 93 क्षेत्र अन्वेषक को प्रशिक्षण दिया गया। अब दूसरा व अंतिम प्रशिक्षण नवंबर के अंत में आयोजित किया जाएगा।
डिंग डाइट की ओर से जिलेभर में राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर, विद्यार्थियों की एचीवमेंट व कौशल जानने के उद्देश्य से परख सर्वे टेस्ट करवाया जाना है।यह सर्वे जिले के 93 राजकीय स्कूलों में चार दिसंबर को होगा। इसके लिए डिंग डाइट की ओर से क्षेत्र अन्वेषक नियुक्त किए गए हैं। सर्वे से पहले इन क्षेत्र अन्वेषकों को प्रशिक्षण दिया गया है। जेबीटी व बीएड के विद्यार्थियों को क्षेत्र अन्वेषक बनाया गया है। 93 स्कूलों के 93 ही क्षेत्र अन्वेषक नियुक्त किए गए हैं। 10 एफआई रिजर्व में रखे गए हैं।
तीन कक्षाओं का होगा सर्वे
कक्षा तीसरी, छठी व नौंवी के विद्यार्थियों की दक्षता और कमियां जानने के लिए परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण - 2024 (परीक्षा) का आयोजन 4 दिसंबर को होगा। स्कूलों की सूची अभी तक जारी नहीं की गई है। एक स्कूल में तीनों कक्षाओं में से रेंडमली 30 विद्यार्थियों का टेस्ट होगा।
::::::::::::::::::::::::
इस प्रकार होगा टेस्ट
तीनों कक्षाओं से अलग-अलग प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा तीसरी से 45 प्रश्न, कक्षा छठी से 51 और कक्षा नौंवी से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। सर्वे में कक्षा तीन के लिए भाषा, गणित एवं हमारे आसपास की दुनिया से 90 मिनट में 45 प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा छह के लिए उक्त विषय से संबंधित 51 प्रश्न 90 मिनट में पूछे जाएंगे। जबकि कक्षा नौ में भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के 60 प्रश्न 120 मिनट पर हल करने होंगे।
::::::::::::::::::::::::::
वर्जन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड में डिंग डाइट की ओर से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें एफआई को प्रशिक्षण दिया गया। अब नवंबर माह के अंत में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये सर्वे सिरसा में ही नहीं बल्कि देशभर में एक साथ होगा। - चंद्र प्रकाश, कोऑर्डिनेटर परीक्षा, डिंग डाइट।