फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरेगी यातायात व्यवस्था : प्रशासन बनाएगा नई योजना, एसपी की नगर आयुक्त के साथी होगी बैठक

विज्ञापन
शहर के हिसार रोड पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर के बाजारों में जाम की स्थिति को सुधारने के लिए एक बार फिर नई योजना तैयार की जाएगी। पुलिस पूरे शहर की समीक्षा करेगी और नगर परिषद के साथ मिलकर मंथन करेगी। पुलिस अधीक्षक और नगर आयुक्त की बैठक होगी। इसमें शहर की पार्किंग, रेहड़ी लगाने की जगह, अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती सहित कई तरह के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में जाम लगने से कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में स्थायी रूप से पार्किंग बनाई जान्री लेकिन अभी तक पार्किंग प्वाइंटों का सिर्फ चयन ही हो पाया है, वहां पर वाहन खड़े करने के लिए कोई भी सुविधा नहीं है। इसके कारण वाहन चालक बीच बाजार में ही वाहन को खड़ा कर सामान की खरीदारी करने के लिए पहुंच जाते हैं। पार्किंग की सुविधा को लेकर शहर वासी व दुकानदार भी कई बार नगर परिषद व जिला प्रशासन के समक्ष मांग भी उठा चुके हैं।
जिले भर में चलाया वाहन जांचने का अभियान
वाहन चलाते समय नियमों का उल्लंघन करने और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख्ती करने के लिए पुलिस की ओर से जिले भर में अभियान चलाया गया। यातायात की छह टीमों सहित चौकी व थाने की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर नाका लगा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए। दिनभर करीब 300 वाहन चालकों के पुलिस की ओर से चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर से हर रोज गुजरते हैं 30 हजार वाहन
शहर के डबवाली रोड स्थित लालबत्ती चौक, सांगवान चौक, शिव चौक, रोड़ी बाजार, सदर बाजार, हिसारिया बाजार व बेगू रोड स्थित गोल डिग्गी चौक पर जाम की स्थिति बनती है। शहर से हर रोज 30 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। इनमें से 1200 से ज्यादा गाड़ियां गलत दिशा में खड़ी होती हैं।
पार्किंग की योजना नहीं चढ़ पाई सिरे
शहर के अलग-अलग बाजारों से हर रोज 12 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन वाहनों को खड़ा करने के लिए यहां पर कोई भी सुविधा नहीं है। हालांकि प्रशासन की ओर से करीब दो वर्ष पहले शहर की ट्रेड टावर मार्केट, मोहंता मार्केट स्थित पुराना स्कूल और सदर थाना के भवन में पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए प्लान बनाया था, लेकिन आज तक यहां पर पार्किंग बनाने का कोई भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में चौक चौराहों पर वाहन खड़े रहते हैं और आवाजाही प्रभावित होती है।
शहर में जाम की स्थिति को सुधारने के लिए अब दोबारा से नया प्लान बनाया जाएगा। जिसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। जाम की स्थिति से निपटने के लिए लंबित पड़े कार्य को भी शुरू करने पर चर्चा की जाएगी। - डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें