ऐलनाबाद। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में यातायात सुरक्षा विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के दौ
ऐलनाबाद। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में यातायात सुरक्षा विषय पर शुक्रवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार के निर्देशानुसार हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रो. दलीप सिंह ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यातायात सुरक्षा की जागरूकता सबसे जरूरी है।
कार्यकारी प्राचार्य ने कहा कि तीव्र गति से वाहन चलाने वाले व अपनी या सामने वाले की लापरवाही के कारण लोग अक्सर सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। देश में रोजाना कई रोड एक्सीडेंट रिपोर्ट किए जाते हैं। छोटी सी गलती जीवन को संकट में डाल देती है। सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण लोगों को नियमों का ज्ञान होते हुए भी उनका पालना न करना है तथा आपके खून की आवश्यकता देश को है इसलिए इसे सड़कों पर नहीं बहाना चाहिए।
उन्होंने कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में तथा समाज में जागरूकता बढ़ती है। इस निबंध प्रतियोगिता में पूजा ने पहला, बूटा सिंह ने दूसरा तथा यशोदा और धीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो.कुलजीत कौर, प्रो. सुरेश कुमारी और प्रो. सावन कुमार ने निभाई। इसमें कुल इक्कीस विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर महाविद्यालय के शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों के साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।