फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने 36 वाहनों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से पेश आया जा रहा है। जिसके चलते बुधवार को हुड्डा चौक व मौजूखेडा के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें तेज रफ्तार गाड़ियों, बिना हेलमेट, कागजात की जांच कर 36 वाहनों के चालान किए गए। हाईवे पर चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत बुलेट मोटर साइकिल के पटाखे छोड़ने वाले साइलेंसर का भी चालान किया गया। यातायात पुलिस द्वारा ही बुलेट मोटर साइकिल की पटाखा बजाकर जांच की जाती है। प्रतिबंधित साइलेंसर पाए जाने पर उसका चालान कर दिया जाता है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने बुधवार को करीब 36 वाहनों के चालान किए। जिसमें से करीब 8 बुलेट मोटरसाइकिल व करीब 11 ओवर स्पीड के चालान किए गए। एसएचओ बहादुर सिंह ने बताया कि करीब 8 बुलेट मोटरसाइकिलों के प्रतिबंधित साइलेंसर पाए जाने पर प्रत्येक चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया गया। कुल 80 हजार के चालान किए गए। इसकी के साथ हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही 11 गाड़ियों के करीब 2-2 हजार रुपये के चालान किए गए।
विज्ञापन

प्रतिबंधित साइलेंसर लगे मोटर साइकिल का चालान किया जाएगा। नियमों की उल्लंघना करने वाले चालकों से सख्ती से पेश आया जाएगा।
- बहादुर सिंह, एसएचओ, यातायात पुलिस सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें