फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: यातायात डबवाली ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
डबवाली।डबवाली पुलिस बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ बच्चों को सिखाती हुई। पुलिस
विज्ञापन
डबवाली। पुलिस की ओर से आमजन को यातायात नियमों की सीख देने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत यातायात प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार ने गोल चौक मंडी डबवाली पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी डबवाली के विद्यार्थियों को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के अहम नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन




सड़क सुरक्षा के संदेश को प्रसारित करते हुए उन्होंने बताया कि कि सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है कि वह यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि अक्सर लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण सड़क हादसे होते हैं, जिनमें लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसे अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करना और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना है।
इसी कड़ी में विद्यार्थियों को भी इस मुहिम से जोड़ा गया, ताकि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की और कहा कि युवा पीढ़ी यदि इन नियमों का पालन करेगी तो समाज में सड़क सुरक्षा की स्थिति और बेहतर होगी।
विज्ञापन




यातायात प्रभारी ने बताया कि सर्दी के मौसम में धुंध व कोहरे के समय अदृश्यता होने पर यातायात नियमों को ध्यान में रखें और ज्यादा धुंध की स्थित में यात्रा टालें। दृश्यता बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं। ड्राइव करते समय जरूरी है कि आपका पूरा ध्यान सड़क पर हो।
धुंध के दौरान गाड़ियों की गति सीमा नियंत्रित रखने व मोबाइल फोन तथा म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें। इसके अतिरिक्त बाहर की आवाज का ध्यान रखने के लिए वाहनों के शीशे थोड़ा नीचे रखें ताकि जो दिखाईं न दे सके उसे सुनकर यात्रा को पूर्ण रूप से सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर रेट्रो रिफलेक्टिव टेप भी लगाई जा रही है जो धुंध व कोहरे के मौसम में कारगर साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें