फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। गांव खुईयामलकाना के ट्रैक्टर चालक की बठिंडा जिले के गांव पथराला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जानकारी के अनुसार, पंजाब के गांव पथराला के पास भारत माला रोड पर मंगलवार सुबह 3 बजे एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में खुइयां मलकाना के रहने वाले ट्रैक्टर चालक महेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। उनके साथ मौजूद सहायक धीरा घायल हो गया।

तूड़ी बेचकर लौट रहे महेंद्र सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल को डबवाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली दो हिस्सों में टूटी गई। संगत थाना पुलिस ने मृतक के बेटे कुलदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें