फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सेठी धर्मशाला से टोटियां चोरी, छत के रास्ते अंदर घुसा चोर

Mon, 22 Sep 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गली बेरी वाली स्थित सेठी धर्मशाला से चोर करीब एक लाख रुपये कीमत की टोटियां चुरा ले गए। छत के रास्ते से घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया। धर्मशाला के मैनेजर की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मैनेजर रणजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सेठी धर्मशाला खुली थी। इसके बाद उसने धर्मशाला का मेट गेट बंद कर दिया था। शनिवार शाम तीन बजे सफाई करवाने के लिए धर्मशाला का गेट खोला तो वह अंदर से बंद था। उसने पड़ोस के युवक से गेट को अंदर से खुलवाया। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो बाथरूम व रसोई की सभी टूटियां गायब मिलीं और वॉश बेसिन टूटा पड़ा था। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि जांच जारी है। जल्द ही वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें