फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिलास्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के टॉप-10 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते
विज्ञापन
सिरसा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाली निबंध लेखन प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 96 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन


इसमें टॉप 10 का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के तत्वाधान में जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में वैज्ञानिक लेखन प्रतिभा पैदा करने और युवा मन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने के उद्देश्य से करवाई गई।

जिलास्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड/सीबीएसई/आईसीएसई से संबद्ध स्कूल में 9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले सभी विज्ञान के छात्रों के लिए आयोजित की गई। प्रतियोगिता की अवधि एक घंटा रही। निबंध हिंदी या अंग्रेजी भाषा में 800-1000 शब्दों के अनुरूप लिखे गए।
विज्ञापन


जिलास्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डाइट डिंग से जीव विज्ञान के प्रवक्ता चंद्र प्रकाश, आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी से भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता कमल किशोर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पीरखेड़ा से सूर्य शर्मा और राजकीय प्राथमिक पाठशाला फिरोजाबाद से ठाकुर प्रसाद का विशेष योगदान रहा।



इस वर्ष विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता के ये रहे विषय

- कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की नैतिकता।

- अंतरिक्ष अन्वेषण के लाभ।

- डिजिटल गोपनीयता क्यों महत्वपूर्ण है।

- राष्ट्र की प्रगति में विज्ञान और प्रौद्योगिकी।

- बाढ़ का प्रभाव और जटिलता।



-

ये रहा परिणाम

इन टॉप-10 निबंधों का चयन किया गया

- द जीनियस स्कूल रानियां से प्रियांशी मेहता और कृतिका

- पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माधोसिंघाना से पूजा रानी

- सागर मणी हाई स्कूल से प्रिंसी

- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा से शिवम

- एसवीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माधोसिंघाना से अंशुल

- आरके सीनियर सेकंडरी स्कूल सिरसा से वर्षा रानी

- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरेकां से वंदना

- द गुरुकुल स्कूल रानियां से डिंपलप्रीत व सनान्य शर्मा

-

जिन टॉप-10 विद्यार्थियों के निबंध चयनित हुए हैं। उन सभी को बधाई और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं। - सुनीता साईं, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 96 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इन विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थी अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ व नोडल अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें