फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट ना देने के मामले में परिचालक निलंबित, विभाग से मांगा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा रोडवेज के सिरसा डिपो के परिचालक को सवारियों से पैसे से लेकर टिकट ना देने पर निलंबित कर दिया है। रोडवेज महाप्रबंधक ने परिचालक का पूरा डाटा सोमवार तक जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। परिचालक विकास शुक्रवार को फतेहाबाद में 900 रुपये की ज्यादा राशि के साथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन

हिसार से सिरसा आ रही सिरसा डिपो की बस को जब फतेहाबाद महाप्रबंधक ने जांचा तो पाया कि बस में करीब 30 सवारियां बैठी थीं, जिनमें टिकट जांचने पर पता लगा कि 10 सवारियों के पास टिकट नहीं है। जब महाप्रबंधक ने सवारियों से टिकट के बारे में पूछा तो सवारियों ने बताया कि परिचालक ने उनसे 100 रुपये एक व्यक्ति के लिए हैं और टिकट नहीं दिए। महाप्रबंधक और सब इंस्पेक्टर ने परिचालक का बेग चेक किया तो उसमें करीब 900 रुपये की राशि अधिक मिली, जिसको लेकर फतेहाबाद महाप्रबंधक ने सिरसा रोडवेज महाप्रबंधक आरएस पूनियां को एक पत्र भेज पूरे मामले की जानकारी दी। सिरसा महाप्रबंधक ने परिचालक विकास को लेकर तुरंत कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। वहीं महाप्रबंधक आरएस पूनियां ने विभाग से परिचालक का पूरा रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें