फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में चार दिनों से थायराॅइड जांचने वाली मशीन खराब, मरीज परेशान

Mon, 01 Apr 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल में मरीजों की थायरॉइड जांच के लिए विशेष सुविधा दी गई है। यहां पर थायराॅइड जांच के लिए लैब बनाई गई है। पिछले चार दिनों से मशीन खराब होने के कारण मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। ऐसे में हर रोज 50 के करीब मरीजों को बिना जांच करवाए ही घरों को लौटना पड़ रहा।
विज्ञापन

हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने मशीन को दुरुस्त करवाने के लिए दिल्ली से इंजीनियर बुलाए थे, उसके बाद भी मशीन दुरुस्त नहीं हो पाई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मशीन को ठीक करने का काम जारी है। उम्मीद है कि सोमवार तक मशीन ठीक हो जाएगी। बता दें कि नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन थायरॉइड बीमारी की जांच करवाने के लिए 50 से 60 के मरीज आते हैं। ऐसे में थायरॉइड मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लैब स्थापित की गई है। इस मशीन में कोई तकनीकी खराबी आ गई है, जिसका इंजीनियर अभी तक पता नहीं लगा पाए हैं। जिसके कारण थायरॉइड जांच करवाने के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों को बिना जांच करवाए ही घरों को लौटना पड़ रहा है। या फिर वो प्राइवेट लैब से जांच करवाने को मजबूर हैं। उन्हें थायरॉइड की जांच करवाने के लिए 300 से 500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। अगर किसी मरीज की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो वो उसको बिना जांच करवाए ही लौटना पड़ रहा है। संवाद
मशीन की समय पर मरम्मत न होना बना परेशानी
मशीन ठीक करने के लिए दिल्ली से आए इंजीनियर ने बताया कि कंपनी के द्वारा मशीन लगाए जाने के बाद सभी जांच के नियम आदि के बारे में बताया जाता है। कैसे मशीन को चलाना है, कितने समय में मशीन की जांच करवानी है। समय पर मशीन की जांच न करवाने के कारण इसमें खराबी आती है। सॉफ्टवेयर के चलते मशीन में तकनीकी खराबी आई हुई है। दोनों समस्याओं का समाधान किया जा रहा है ताकि भविष्य में दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन में तकनीकी खराबी आई है। दिल्ली से इंजीनियर को बुलाया गया है। जल्द ही मशीन को ठीक करके सोमवार से मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी।
-डॉ. पवन कुमार , एसएमओ नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें