फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रक चालक पर हमला कर मोबाइल और पर्स छीनकर भागे तीन लुटेरे

Fri, 04 Apr 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली रोड पर तीन युवकों ने एक ट्रक चालक पर हमला कर दिया। हमलावर ट्रक चालक का मोबाइल और पर्स छीनकर भाग गए। ट्रक चालक ने डायल 112 पर कॉल करके घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित चालक दामोदर जिला बीकानेर, राजस्थान के नोखा क्षेत्र के निवासी हैं। दामोदर ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात 9:30 बजे ट्रक में सफेद सीमेंट लेकर डबवाली रोड पर पहुंचे। तब उन्होंने संबंधित व्यापारी को फोन कर माल पहुंचने की सूचना दी। व्यापारी ने कहा कि यहीं पर खड़े हो जाओ। सुबह मजदूर आने पर माल उतार दिया जाएगा।

इसी दौरान देर रात दामोदर उठे तो बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। पर्स में 2,800 रुपये की नकदी और अहम कागजात थे। शोर मचाने पर तीनों आरोपी फरार हो गए। दामोदर ने अन्य व्यक्ति का मोबाइल लेकर डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद वह सड़क किनारे एक पेट्रोल पंप पर जाकर बैठ गए।
विज्ञापन


वहां पहुंची पुलिस ने दामोदर से घटना की जानकारी ली। दामोदर ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपियों की आयु करीब 25 वर्ष थी। एक युवक ने लाल, दूसरे काले रंग की शर्ट और तीसरे युवक ने जैकेट पहनी थी। आरोपियों के पास धारदार हथियार भी था। उनकी बाइक का नंबर नोट करके उसने पुलिस को दे दिया। जांच अधिकारी सत्यवान का कहना है कि दामोदर का मोबाइल एक दिन पहले गुम हो गया था। जांच के बाद पता चलेगा की लूट हुई भी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें