ओढां। माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन खिलाड़ियों का फुटबाल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उक्त खिलाड़ियों में हर्षपिंदर सिंह निवासी चोरमार खेड़ा, हरमन निवासी ओढां तथा अभिजोत सिंह निवासी मलिकपुरा शामिल हैं।
राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता पानीपत में होगी। कोच सतविंदर सिंह ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14 फुटबॉल में स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रतिभा दिखाई। अब टीम के 3 खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर संस्थान की निदेशिका डॉ. कुलदीप कौर आनंद, उपप्राचार्य डॉ. एलडी जेना व अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।