जिले में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के तीन नए केस आने से जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 7923 हो गई है। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 112 हो चुकी है। वहीं 8 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि बुधवार को मिले संक्रमितों सिरसा अर्बन में एक, डबवाली में एक और माधोसिंघाना में एक केस शामिल हैं। बता दें कि अब तक जिलेभर से 180370 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 7923 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 7740 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 1324 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिले में 70 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 35 होम क्वारंटीन हैं और 25 अस्पताल में दाखिल हैं।