फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की 950 गोलियों व कैप्सूल सहित तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से नशे की 900 गोलियों व 50 कैप्सूल सहित चार लोगों को काबू किया है। प्रथम मामले में जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मंडी कालांवाली क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को नशे की 900 गोलियों के साथ काबू किया है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान जगदीप सिंह उर्फ दीप निवासी वार्ड नंबर 4, कालांवाली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शाहपुर बेगू क्षेत्र से दो लोगों को नशे के 50 कैप्सूल के साथ काबू किया है। प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह निवासी झंडा कलां व संदीप कुमार निवासी शाहपुर बेगू के रुप में हुई है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें