फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने पत्रकार से की मारपीट, नकदी लूटी

Sun, 09 Jul 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। काम खत्म कर घर लौट रहे डबवाली के पत्रकार से मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर तीन हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पत्रकार पूर्ण चंद निवासी गांव गंगा ने बताया कि वह बीते आठ जुलाई की रात करीब साढ़े 10 बजे डबवाली से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव जा रहा था। जब वह चौटाला रोड से राज कैनाल पटरी की रोड पर पहुंचा तो पीछा करते हुए एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया। तभी उक्त बदमाशों ने उसकी जेब से झपटा मार कर तीन हजार की नकदी निकाल ली। इसके बाद उक्त बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। जब अन्य वाहन वहां से गुजरने लगे तो उक्त बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें