फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे की लत छुड़वाने के लिए 32 पीड़ित सीएचसी में ले रहे उपचार

Sun, 09 Jul 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वास मेहता
विज्ञापन

रानियां। जिले में नशे का मुद्दा खासा सुर्खियों में हैं। जिले के लोग नशे के दलदल में फंस रहे हैं, इसमें खासकर युवा पीढ़ी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी बढ़ते नशे से चिंतित है और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की बातें की हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर लाने के लिए जागरूकता मुहिम चलाई। जिसके बाद से रानियां सीएचसी में पहुंचे 32 नशा पीड़ित अपना इलाज करवा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में सर्वे भी करवाया गया था। जिसमें नशा मुक्ति जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नशेड़ी बन गए युवाओं को नशा छुड़वाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा के साथ जोड़ने के प्रयास किए गए हैं। विभाग की ओर से ऐसे कई युवाओं का पंजीकरण किया है जो नशा छोड़ने को तैयार है। इनकी दवाई शुरु हो चुकी है। इस लिस्ट में शामिल 32 लोगों की सीएचसी रानियां से दवाई चल रही है। इन लोगों को रोजाना सीएचसी से दवाई दी जाती है।
विज्ञापन


वर्जन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सीएचसी रानियां में नशा छोड़ने में शामिल 32 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हैं जिनकी दवाई चल रही हैं। समाजसेवी संस्थाएं इस कार्य में विभाग का सहयोग करें। लोग स्वयं भी नशा छोड़ने की मुहिम से जोड़कर आगे आएं तभी इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन


-डाॅ. ओमप्रकाश, एएसएमओ, सीएचसी रानियां।

कांग्रेस व आप ने सरकार पर साधा निशाना
वहीं बढ़ते नशे को लेकर विपक्ष दलों के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस, इनेलो, जजपा जब-जब सत्ता में आई इन सभी पार्टियों के नेता काले धंधे में सम्मिलित रहे। सच्चाई यह है कि इन्होंने नशे पर रोक लगाने के बजाय बढ़ावा दिया। आप की सरकार आने पर नशे के सभी कारोबारी सलाखों के पीछे होंगे। उधर कांग्रेस के जिला कोर्डिनेटर सुभाष जोधपुरिया ने कहा कि रानियां क्षेत्र में नशे की समस्या गंभीर है। इसकी रोकथाम को लेकर बिजली मंत्री ने गंभीरता नहीं दिखाई है। सरकार अगर इच्छा शक्ति दिखाएं तो यह क्षेत्र नशा से मुक्ति हो सकता है।

,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें