फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों के बाद आज खुलेंगे बैंक

Tue, 13 Dec 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बैंकों की तीन छुट्टियों के कारण लोगों को कैश की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आज मंगलवार को बैंक खुलेंगे। लोगों को शुक्रवार के बाद बैंकों से कैश नहीं मिला जिस कारण लोगों की जेबें खाली हो गई हैं। इसी प्रकार एटीएम भी कैशलेश रहे। अधिकतर एटीएम से कार्य दिवस के दिन भी नहीं चलते पर छुट्टियों के दौरान तो सभी एटीएम सफेद हाथी बने हुए हैं।
विज्ञापन

नोट बंदी के बाद कैश लिए लोगों में लगातार हाहाकार मची हुई है। बैंकों की लगातार तीन छुट्टियों से तो हालात गंभीर हो गए हैं। लोगों की जेबों में जरूरी खर्च के लिए भी राशि नहीं बची है। अब मंगलवार को बैंक खुलेंगे तो सुबह-सवेरे से ही बैंकों में हुजूम उमड़ पड़ेगा। लोगों को बैंक खुलने का बड़ी बेसब्री से इंतजार हैं। लोगों की जेबों में कैश न होने के कारण हर प्रकार के काम पर असर पड़ गया है। बाजारों में मंदी के बादल छाये हुए हैं। हालातों को देखते हुए व्यापारियों को नहीं लग रहा कि आने वाले छह माह तक स्थिति सामान्य होगी। छोटे से छोटे काम पर भी नोट बंदी का असर देखने को मिल रहा है। लोगों के पास घर के खर्च चलाने के लिए भी पर्याप्त राशि नहीं है। जिले में 181 एटीएम हैं जिनमें से 33 प्रतिशत से अधिक एटीएम नोट बंदी के बाद अब तक नहीं चले पर अब तीन दिन से बैंकों की छुट्टियों के कारण सभी एटीएम बंद पड़े हैं। सोमवार को किसी भी एटीएम में कैश नहीं था इस लिए लोग एटीएम के चक्कर लगा कर खाली हाथ लौट रहे थे। एक अनुमान के अनुसार जिले के 31 बैंक और 232 शाखाओं में अब तक करीब साढे आठ सौ करोड़ रुपये की राशि जमा हो चुकी है जबकि निकासी का आंकड़ा सौ करोड से भी काफी कम है। ऐसे में लोगों का कैश बैंकों में जमा तो हो गया पर वापस लोगों तक नहीं पहुंचा इस लिए किल्लत बनी हुई है। मंगलवार को सभी बैंक खुलेंगे पर सहकारी बैंकों से अभी राहत नहीं मिल पाएगी। जिले में सहकारी बैंक के तहत एक बैंक, 36 पैक्स व 41 शाखाएं हैं जहां पर आरबीआई की रोक अभी जारी है। इन बैंकों में जिले भर में पौने तीन लाख खाताधारक हैं जिनके लिए आरबीआई के निर्देश मुसीबत बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें