फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की साजिश रचते तीन आरोपी 6 पिस्तौल व 17 कारतूस के साथ काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा/रानियां। हिसार की एसटीएफ पुलिस टीम व रानियां थाना पुलिस ने 25 जून 2021 को राजस्थान के गंगानगर में व्यापारी पर हवाई फायरिंग करने और फिरौती मांगने वाले गिरोह को रानियां के गांव जोधपुरिया से काबू किया। ये तीनों हांसी के अजय की गैंग से जुडे़ है और रानियां क्षेत्र में राहगीरों को लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तीनों आरोपियों से 32 बोर के 6 पिस्टल, 6 मैग्जीन व 17 कारतूस बरामद किए है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैं।
विज्ञापन

सोमवार को डीएसपी मुख्यालय आर्यन चौधरी व डीएसपी एसटीएफ ललित दलाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सागर उर्फ जोली निवासी ढाणी जोधपुरिया जिला सिरसा, विशाल निवासी क्वार्टर नंबर 5 कपास अनुसंधान केंद्र सिरसा व राहुल उर्फ सुखा निवासी प्रेम नगर सिरसा के रुप में हुई है।
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि बीती 25 जून को नवीन उर्फ पंजाबी निवासी मोगा पंजाब, काला खैरंमपुरिया, राहुल उर्फ सुखा प्रेम नगर सिरसा व विशाल कश्यप निवासी सिरसा ने राजस्थान के सुखाड़िया मार्केट गंगानगर के पास अरुण जैन पुत्र विमल जैन पर आठ दस हवाई फायर किए और दो करोड़ की फिरौती मांगी। गिरोह के एक सदस्य नवीन को राजस्थान पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रोड के बीच में खड़ी की स्कूटी
रानियां थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि लूट के इरादे से एक युवक ने स्कूटी को रोड के बीच में खड़ा कर दिया और उसके दो साथी पिस्टल सहित गाड़ी के पास पहुंच गए। गाड़ी में पुलिस टीम को देखकर उन्होंने मौके से भागने का प्रयास किया, पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवकों की जेब से छह पिस्टल 32 बोर, 6 खाली मैगजीन, 17 कारतूस 32 बोर बरामद किए। गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे वारदात को अंजाम देने के लिए पिस्टल व कारतूस मध्यप्रदेश के गांव मनवार से खरीद कर लाते थे। वहीं से आरोपी 11 अवैध पिस्टल लेकर आए थे, जिसमें से पांच वे हांसी निवासी अजय धोलू को दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें