फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ किलो अफीम के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, झारखंड से लाए थे खरीदकर, राजस्थान करनी थी सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए ने झूथरा वाटिका धर्मशाला के बाहर तीन व्यक्तियों को डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी यह अफीम झारखंड से लाए थे और राजस्थान में इसकी सप्लाई देनी थी। व्यक्ति से संपर्क टूटने पर ये यहां धर्मशाला में रुक गए। आरोपियों की पहचान संतन कुमार, संतोष कुमार व धर्मेंद्र भारती निवासियान गांव नारायणपुर थाना प्रताप नगर जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । उन्होंने बताया कि सीआईए के सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान वाल्मीकि चौक से सरकारी अस्पताल सिरसा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में झूंथरा वाटिका सिरसा के सामने तीन व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्तियों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर तेज कदमों से चलकर खिसकने का प्रयास किया। सीआईए ने शक के आधार पर तीनों व्यक्तियों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी योगराज सिंगला एसडीओ पीडब्ल्यूडी विभाग की मौजूदगी में तलाशी ली तो तीनों व्यक्तियों से एक किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि यह अफीम जिला चतरा झारखंड से खरीद कर लाए थे और उसे राजस्थान में सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें