कालांवाली। भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। इस लोकसभा चुनाव में देश के लोगों ने इन्हें आइना दिखाने का काम किया है। जो लोग देख में 400 पार का नारा दे रहे थे। वो लोग 250 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए है। अब भी झूठ के दम पर जो जोड़-तोड़ की सरकार बनाई है। वह भी ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगी। यह बात नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा ने कालांवाली के एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि यह चुनाव न मेरा चुनाव था, न चुनाव शीशपाल का चुनाव था। इस चुनाव की अहमियत ही लोगों से बनी है। यह चुनाव लोगों ही आवाज से, लोगों की आत्मा से, लोगों के दिल से और एक-एक कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीता है। कांग्रेस ने हर गरीब, दलित, बेरोजगार, किसान, व्यापारी, मजदूर की आवाज को उठाया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता को गुमराह करने का काम करते है। कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला नेे अपने संबोधन में कहा कि हलका के प्रत्येक कार्यकर्ता और वोटर ने मेहनत करके चुनाव जितवाने का काम किया है। भयंकर गर्मी में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रचार करने और लोगों ने जुमलेबाजों को सबक सिखाने के लिए वोट की ताकत दिखाकर अपना काम किया है।