फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा चरण : आज तीन केंद्रों पर बुजुर्गों का होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया को लेकर नागरिक अस्पताल सोमवार से तीसरे चरण का आरंभ करेंगेे। पहले दिन बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने के लिए तीन केंद्रों का चयन किया गया है। बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने के लिए एक केंद्र नागरिक अस्पताल में लगाया जाएगा, जबकि सिरसा के पूनियां और संजीवनी अस्पताल में केंद्र बनाए जाएंगे। हालांकि अभी पोर्टल बंद होने के कारण किसी भी बुजुर्ग का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। बुजुर्ग सुबह 9 बजे के बाद आशा वर्कर्स और ऑनलाइन प्रक्रिया से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
विज्ञापन

सोमवार से 45 साल से अधिक उम्र के बीमारी से ग्रसित लोगों और 60 साल के बुजुर्गों को वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। इस अभियान में नागरिक अस्पतालों के साथ आयुष्मान योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में भी वैक्सीन लगेगी। पहले दिन सिरसा नागरिक अस्पताल में 70 फीसदी फ्रंट लाइन वर्कर्स और 30 फीसदी 60 वर्ष आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आशा व एएनएम बुजुर्गों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। जिले में करीब एक लाख 40 हजार लाभार्थी हैं, जिनको वैक्सीन लगाई जानी है।
इन बीमारियों से पीड़ितों को लगाई जाएगी वैक्सीन
45 वर्ष से अधिक आयु वाले अगर हार्ट की बीमारी, ब्रेन ट्यूमर, कैंसर, बीपी, शुगर, किडनी की बीमारी, एचआइवी, सिकलिंग, बोन मैरो केस, प्लास्टिक एनेमिया, थैलेसीमिया, एसिड अटैक के केस, गंभीर दिव्यांगता, ल्यूकेमिया, किडनी, लीवर ट्रांसप्लांट जैसी बीमारी से पीड़ित है तो उन्हें वैक्सीनेशन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में वैक्सीन के लिए करना होगा भुगतान
जिले में आयुष्मान भारत योजना से जुड़े 20 निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगाने के लिए 150 रुपये एक डोज के चार्ज व 100 रुपये सर्विस चार्ज सहित 250 रुपये लगेंगे। दो डोज लगाने के लिए लाभार्थी को 500 रुपये देने पड़ेंगे। वहीं सरकारी संस्थानों में वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी।
कोट
सोमवार से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सुबह नौ बजे सॉफ्टवेयर लांच होगा। नागरिक अस्पताल में एक जबकि निजी अस्पतालों में दो सेशन बनाए गए हैं। शाम को निजी अस्पतालों के स्टाफ को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद मंगलवार को नागरिक अस्पताल के ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें