फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना 50 हजार की नकदी व आभूषण चोरी

Mon, 06 Jan 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के ढाणी बिलासपुर में एक बंद पड़े मकान से चोर 50 हजार की नकदी सहित सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मनदीप सिंह ने बताया कि वह संधु मोटर्स के नाम से कार खरीद-बेच का काम करता है। उसने बताया कि रविवार को वह परिवार सहित गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए गया था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने मकान में घुसकर अलमारी के ताले तोडक़र 50 हजार की नकदी सहित सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। बाद दोपहर जब वे घर आए तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो नकदी व आभूषण गायब थे। उन्होंने अपने स्तर पर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें