फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 14 हजार परीक्षार्थियों के बैठने की होगी व्यवस्था

विज्ञापन
सीईटी की परीक्षा को लेकर बैठक करते हुए उपायुक्त शांतनु शर्मा। 
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने 26 और 27 जुलाई को होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) की तैयारियों के लिए जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने परिवहन, सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा दो सत्र में होगी। प्रत्येक सत्र के अनुसार 14 हजार 750 परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करते हुए परीक्षा शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।

पुलिस अधीक्षक डाॅ. मयंक गुप्ता ने कहा कि सीईटी परीक्षा के लिए जिला में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने व परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इस मौके पर नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र, परीक्षा के समन्वयक जिला शिक्षा अधिकारी वेद दहिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएम ने तैयारियों की समीक्षा

बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीईटी के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को परीक्षा के सफल आयोजन हेतु पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 64 केंद्र बनाए गए हैं।

परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करें

उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करें। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए निकटतम स्थानों से रूट अनुसार परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की कि वे एडमिट कार्ड के अनुसार जारी निर्देशों की पालना करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। इसके अलावा उन्होंने परिवहन विभाग को भी निर्देश दिए कि दूरी के हिसाब से वे बसों की इस तरह व्यवस्था करें कि सभी विद्यार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में हेल्प डेस्क और सीईटी के लिए काउंटर व्यवस्था की जाए।

परीक्षा के लिए विशेष सफाई व्यवस्था की मांग

नगर परिषद प्रशासन को बस स्टैंड प्रबंधन ने पत्र लिखकर मांग की है कि सीईटी के दौरान बड़े स्तर पर युवाओं का आवागमन रहेगा। इस दौरान सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके लिए अतिरिक्त 15 कर्मचारी मुहैया करवाए जाए, ताकि रोडवेज परिसर में सफाई के कारण किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें