फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्राथमिक शिक्षकों के बीच होगी वीडियो बनाने की स्पर्धा, नतीजे नवंबर में आएंगे

विज्ञापन
सिरसा। राजकीय प्राइमरी स्कूल चत्तरगढपट्टी
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग पहली से पांचवीं कक्षा तक के शिक्षकों के बीच वीडियो निर्माण प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शिक्षकों की रचनात्मकता को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों के लिए रोचक व उपयोगी शिक्षण सामग्री तैयार करना है। प्रतियोगिता का परिणाम नवंबर में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रत्येक शिक्षक को कम से कम 1 मिनट और अधिकतम 5 मिनट का वीडियो बनाना होगा। यह वीडियो टीचर लर्निंग मटीरियल (टीएलएम) पर आधारित होगा, जिसमें शिक्षक चयनित सामग्री का वास्तविक कक्षा स्तर पर उपयोग दिखाएंगे। विद्यार्थियों की भागीदारी भी अनिवार्य होगी ताकि वीडियो वास्तविक कक्षा जैसा माहौल प्रस्तुत कर सके। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। इस पहल से शिक्षण पद्धति में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और बच्चों में सीखने की प्रक्रिया और अधिक रोचक बनेगी।

वीडियो निर्माण के नियम और प्रक्रिया

वीडियो की शुरुआत में शिक्षक अपना नाम, विद्यालय और कक्षा का संक्षिप्त परिचय देंगे। इसके बाद तैयार टीएलएम के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को प्रदर्शित करेंगे। वीडियो में सामग्री की उपयोगिता और प्रभावशीलता स्पष्ट रूप से दिखाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


सम्मान और पहचान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस पहल से न केवल शिक्षकों को नवाचार के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि बच्चों की सीखने की प्रक्रिया भी अधिक रोचक और प्रभावी बनेगी।

टीचर लर्निंग मटीरियल के जरिये होगी प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता पूरी तरह टीचर लर्निंग मटीरियल पर आधारित होगी। शिक्षक अपने द्वारा तैयार की गई शिक्षण सामग्री को वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। वीडियो निर्माण के दौरान शिक्षक विद्यार्थियों को भी साथ शामिल करेंगे। इससे वास्तविक कक्षा जैसा माहौल बनेगा और बच्चों की भागीदारी से वीडियो और प्रभावी होगा। हर वीडियो में यह अनिवार्य होगा कि शिक्षक चयनित टीएलएम का वास्तविक कक्षा में किस प्रकार उपयोग करते हैं, यह दिखाया जाए। इससे सामग्री की उपयोगिता और प्रभावशीलता समझी जा सकेगी।



वीडियो में अपना, विद्यालय और कक्षा का संक्षिप्त परिचय देना होगा
निर्देशों के मुताबिक वीडियो की शुरुआत में शिक्षक अपना नाम, विद्यालय और कक्षा का संक्षिप्त परिचय देंगे। इसके बाद वे अपनी सामग्री और शिक्षण प्रक्रिया प्रस्तुत करेंगे।
वीडियो चयन की समय-सीमा

शिक्षक द्वारा वीडियो निर्माण और क्लस्टर को भेजना : 13 सितंबर

क्लस्टर चयन और खंड को भेजना : 15-19 सितंबर

खंड चयन और जिला को भेजना : 22-26 सितंबर

जिला चयन और राज्य को भेजना: 29 सितंबर-3 अक्तूबर
सोशल मीडिया पर वीडियो की एंगेजमेंट (राज्य स्तर): 8-30 अक्तूबर
भूमिकाएं और जिम्मेदारियां

शिक्षक : नवीन शिक्षण रणनीतियां तैयार करें, टीएलएम का प्रयोग करते हुए वास्तविक कक्षा वातावरण में वीडियो बनाएं, छात्र सहभागिता दिखाएं।

स्कूल मुखिया/प्रभारी : पात्र शिक्षकों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और वीडियो निर्माण में सहयोग करें।

एफएलएन समन्वयक : सभी शिक्षकों व अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करें और राज्य स्तर पर चयनित वीडियो समय पर व नियमों के अनुसार जमा करें।


पहली से पांचवी तक के शिक्षकों के बीच वीडियो निर्माण स्पर्धा आयोजित की जाएगी। इस दौरान शिक्षकों को कलस्टर लेवल पर 13 सितंबर तक वीडियो का निर्माण करके भेजना है। विजेता शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। - डॉ. कपिल देव, कोऑर्डिनेटर, एफएलएन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें