सिरसा। शहर में भले ही बिजली व्यवस्था बहाल हो गई हो। जिले के कई ग्रामीण एरिया ऐसे हैं। जहां पर सोमवार को भी दिन भर लोगों को बिजली व्यवस्था सुचारु होने का इंतजार करना पड़ा। 48 घंटे बाद इस एरिया में बिजली सुचारु हुई। करीब 20 से ज्यादा गांवों में दो दिन तक बिजली सप्लाई नहीं रही। बडागुढा ब्लॉक में आने वाले कई गांवों में शनिवार को 33 केवीए लाइन के पोल टूट गए थे। इन पोल को दुरुस्त करने का कार्य रविवार को किया गया। कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। ऐसे में सोमवार सुबह भी कर्मचारी इसी कार्य में लगे रहे। ऐसे में देर शाम को इन एरिया में बिजली सप्लाई सुचारु हो पाई।
गांव बुर्जभंगू, सवाईपुर, ढाबी आदि कई गांवों में शनिवार को आंधी व बारिश के दौरान बिजली गई थी। रविवार सुबह बिजली निगम के कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन किया तो कई जगहों पर बिजली के पोल गिरे हुए थे। 33 केवीए लाइन को भी नुकसान हुआ था। ऐसे 20 से ज्यादा गांवों की बिजली सप्लाई बाधित रही।
इस कारण छोटे बच्चों को दिन के समय परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद गांवों में मौसम ठंडा होने के कारण रात के समय कम परेशानी लोगों को हुई। पेयजल सप्लाई से लेकर अन्य कई तरह की परेशानियां बिजली सप्लाई नहीं होने पर उठानी पड़ी।