फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा डिपो में नहीं एसी बस, नारनौल से भी अब नहीं आएंगी

Fri, 20 Sep 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा डिपो को 10 एसी बसें देने के लिए परिवहन विभाग की ओर से अलॉटमेंट पत्र जारी कर दिया गया है, लेकिन अभी तक सिरसा डिपो को ये बसें नहीं मिली हैं। ये बसें नारनौल से आनी थी, वहां विरोध के बाद विभाग की ओर से पत्र वापस ले लिया गया। स्थिति ये है कि सिरसा रोडवेज के पास अपनी पास कोई एसी बस नही हैं।
विज्ञापन

लोगों को चंडीगढ़, रोहतक, हिसार व दिल्ली डिपो की एसी बसों से ही सफर करना पड़ रहा है। इससे सिरसा रोडवेज डिपो को घाटा हो रहा है।सिरसा डिपो के पदाधिकारियों की ओर से मुख्यालय से काफी समय से एसी बसों की मांग की जा रही है।
मौजूदा स्थिति को देखें तो सिरसा से दिल्ली व चंडीगढ़ जाने के वाली सवारियों के हिसाब से डिपो के पास पर्याप्त बसें नहीं हैं। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में सिर्फ बीएस-6 इंजन की बसें ही जा सकती हैं। ऐसे में सवारियों की संख्या देखते हुए डिपो ने उच्चाधिकारियों के पास 10 एसी बसों की मांग भेजी थी। मुख्यालय ने इस मांग को स्वीकार करते हुए 10 एसी बसों को देने के लिए पत्र भी जारी कर दिया था। पत्र में कहा गया था कि ये बसें नारनौल डिपो से भेजी जाएगी। नारनौल में स्थानीय लोगों के विरोध के बाद अब विभाग ने पत्र को वापस ले लिया हैं। ऐसे में सिरसा डिपो को एक बार फिर एसी बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एक-एक घंटे के इतंजार बाद मिलती है बसें
सिरसा से दिल्ली व चडीगढ़ रूट पर यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है और डिपो की बसें कम। इसके चलते यात्रियों को एक- एक घंटे इंतजार करना पड़ता है।

सिरसा में 10 नई एसी बसें आनी थी। इन बसों को नारनौल से यहां पर भेजना था, लेकिन कुछ कारणों से बसें नहीं आ पाई हैं। हालांकि एसी बसों का संचालन तो डिपो से हो रहा है, लेकिन सिरसा रोडवेज को अभी तक कोई एसी बस नहीं मिली है।
विज्ञापन

-धर्मपाल, ड्यूटी इंस्पेक्टर, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें