फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन आने पर अस्पताल में मचा हड़कंप

विज्ञापन
there is a stir because of phone call in hospital - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर बुधवार शाम को एक फोन आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने सूचना मिलने पर सभी आइसोलेशन वार्ड में सतर्कता बढ़ा दी और डॉक्टर की सभी टीम को भी सचेत कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम को स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नंबर पर एक फोन आया और फोन करने वाले ने एक शर्त रखी कि वह तब तक अस्पताल में दाखिल नहीं होगा जब तक उसके टेस्ट होने के बाद कोई रिपोर्ट ना आ जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी सीएम डॉ. विरेश भूषण को दी। सीएमओ ने उक्त से बात करते हुए आश्वस्त किया कि जब तक उसकी पूरी जांच न हो जाए तब तक अस्पताल में नहीं रखा जाएगा। जिसके बाद उक्त अपने परिजनों के साथ सिविल अस्पताल सिरसा पहुंचा। अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों की एक टीम ने उक्त के सैंपल ले लिए और उसे वापस घर भेज दिया।
विभाग हुआ सतर्क
स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सकों की टीम उस समय सतर्क हो गई जब अस्पताल द्वारा जारी नंबर पर एक फोन आया और कहा कि वह चीन से लौटा है और उसे खांसी जुकाम जैसी शिकायत है। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया और सभी को अलर्ट रहने की सूचना दी।
विज्ञापन

बीते करीब दो माह पहले चीन से लौटा
उक्त चीन में डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के अनुसार करीब दो माह पूर्व वह सिरसा आया था। सिविल अस्पताल द्वारा जिले में बांटे जा रहे पोस्टर तथा सूचनाओं को देखते हुए। उक्त को जब खांसी जुकाम जैसी शिकायत हुई तो उसने पोस्टर के माध्यम से जारी नंबर पर सिविल अस्पताल में फोन कर इसकी जानकारी दी। वहीं जानकारी में उक्त ने एक शर्त भी रखी कि वह तभी जांच के लिए अस्पताल आएंगी जब तक उसकी रिपोर्ट ना आ जाए। स्वास्थ्य विभाग ने उक्त की शर्त मानते हुए टैस्ट के लिए सैंपल ले लिए हैं। वहीं उक्त अनुसार उनसे एक सेल्फ डिकलेयरेशन प्रर्फोमा भी भरवाया गया है।
हमारे पास एक फोन आया था। जिस पर मैने खुद उनसे बात की और अस्पताल में सैंपल देने के लिए बुलाया। जिस पर उक्त आया और अपने सैंपल देकर चला गया है। हमारी टीम पूरी तरह से सतर्कता से काम कर रही है।
विज्ञापन

--डॉ. विरेश भूषण, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें