फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कबीर जयंती पर सिरसा मेंं होने वाली सीएम की रैली को लेकर भारी उत्साह

विज्ञापन
 मुख्यमंत्री की रैली को लेकर बैठक के बाद संत कबीर की पुस्तक के साथ भाजपा के पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
सिरसा/डबवाली। सिरसा की अनाजमंडी में 11 जून को कबीर जयंती के उपलक्ष्य में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे। रैली को लेकर सिरसा और डबवाली में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने भाजपा के जिलाध्यक्षों की अध्यक्षता में विशेष बैठक की। डबवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन नेहरू स्कूल के प्रांगण में किया गया। बैठक में रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया।
विज्ञापन


बैठक में रैली की संयोजिका पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल मौजूद रहीं। सिरसा में जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह तो डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। वहीं हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यकर्ताओं को रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।


इस मौके पर सुनीता दुग्गल ने संत कबीर के जीवन और उनके महान संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि डबवाली क्षेत्र से बसों और अन्य वाहनों के माध्यम से हजारों की संख्या में लोग रैली में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर कबीर के जीवन और उनकी वाणी पर आधारित पुस्तिकाएं भी बांटी गईं। बैठक में रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं।
विज्ञापन

बैठक में विजय वधवा, मंडल अध्यक्ष नवदीप नेहरू, जसवंत जाखड़, सुनील जिंदल, बूटा सिंह हैबुआना, विजयंत शर्मा, सुरेंद्र बर्तन वाले, नीरज जिंदल एवं अन्य पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें