फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़, स्टेशन पर नहीं सीसीटीवी

Mon, 01 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन बिलकुल भी गंभीर नहीं। पिछले चार महीनों से सिरसा जीआरपी स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर रेलवे प्रशासन से गुहार लगा चुकी है, लेकिन रेलवे बीकानेर मंडल प्रशासन इस तरफ बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहा। इस अनदेखी से जीआरपी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


होशियारपुर और पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले के बाद से देशभर में सुरक्षा एजेेंसियों ने अलर्ट जारी किया हुआ है। ऐसे में कर्मचारियों का टोटा झेल रही सिरसा जीआरपी और आरपीएफ बिना सीटीवीवी कैमरों के रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद नहीं कर पा रही।

जीआरपी चाहती है कि स्टेशन के भीड़भाड़ वाले स्थान जैसे प्रवेश द्वार, बुकिंग काउंटर, विश्रामालय, प्लेटफार्म और पूछताछ केंद्र के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इससे स्टेशन पर संदिग्धों पर पैनी नजर रखने और अपराध का ठोस सबूत जुटाने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन की तरफ से स्टेशन पर खुफिया कैमरे लगाने का कोई इरादा न देख एक स्वयंसेवी संस्था ने स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से जरूरी सीसीटीवी कैमरे लगाना चाहती है। इससे इंकार नहीं किया जा सकता है कि सुरक्षा मेें तीसरी आंख का बेहद महत्व होता है।

ऐसे में रेलवे प्रशासन की लापरवाही यात्रियों की सुरक्षा के लिए काफी गंभीर खतरा है। सिरसा स्टेशन पर हर रोज करीब पांच से आठ हजार लोगों का आना-जाना होता है।

अधिकारी नहीं कर रहे रहे सुनवाई
पिछले कुछ महीनों में हुई आतंकी घटनाओं बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की तरफ काफी ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशन पर खुफिया कैमरे लगे होने से हर प्रकार की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सकती है।

ठोस सबूत के तौर पर सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज काफी अहम होती है। स्टेशन पर हर प्रकार की हलचल कैमरे में कैद हो जाती है। इसके अलावा लूटपाट, चोरी, छेड़छाड़, स्नेचिंग और मारपीट जैसी घटनाओं में अंजाम देने वाले की पहचान कर उन्हें आसानी से पकड़ा जा सकता है।

खुफिया एजेंसियों के  अलर्ट में खासतौर पर कहा गया है कि आतंकी छोटे और सामरिक दृष्टि से काफी अहम शहरों को अपना निशाना बना सकते हैं। जीआरपी थाना प्रभारी सकतर सिंह ने बताया कि उन्होंने चार माह पहले रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर स्टेशन पर सीसीटीवी लगवाने का अनुरोध किया था। कई दफा रेलवे अधिकारियों को स्टेशन की सुरक्षा हेतु जरूरी सीसीटीवी कैमरे के बारे में अवगत करवाया, लेकिन  रेलवे अधिकारी इस तरफ बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे।

दस कैमरे लगाने को तैयार है संस्था
शहर की एक स्वयं सेवी संस्था रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए वहां दस सीसीटीवी कैमरे लगाने को तैयार हो चुकी है। संस्था ने रेलवे  प्रशासन से कैमरे लगाने की अनुमति देने हेतु पत्र लिखा है, लेकिन रेलवे अधिकारी अनुमति देने में भी लेट-लतीफी कर रहे हैं।
विज्ञापन


फाइल बीकानेर मंडल डीआरएम के पास पड़ी है। डीआरएम की अनुमति के बाद ही सीसीटीवी लगाने का रास्ता साफ होगा। अमर सिंह, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें