फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार गेहूं उठाने को गाड़ी और लेबर न दे तो कर दो ब्लैक लिस्ट : कर्णदेव कंबोज

Mon, 17 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
मंडी में कांटे को जंचते मंत्री कर्णदेव कांबोज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज ने रविवार को स्थानीय अनाजमंडी में गेहूं खरीद का जायजा लिया। आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में आढ़तियों ने उठान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गोदाम खोलने से पहले ही गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई जिससे गेहूं उठान की प्रमुख समस्या बनी हुई है। इस पर मंत्री ने सभी खरीद एजेंसी से उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि अगले सीजन से गेहूं उठान का ठेका भी आढ़तियों को ही दिया जाएगा। उन्होंने सीटीएम को निर्देश दिए कि अगर ठेकदार गेहूं उठान के लिए गाड़ियां व लेबर नहीं देता है तो उसे ब्लैक लिस्ट कर नए टेंडर जारी किए जाएं।
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज ने रविवार को अनाजमंडी में आढ़ती एसोसिएशन व किसानों की एक बैठक ली। इससे पहले उन्होंने अनाजमंडी का दौरा कर गेहूं उठान के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आढ़ती एसोसिएशन की समस्याएं सुनते हुए नगराधीश को निर्देश दिए कि गेहूं उठान के कार्य में तेजी लाएं तथा ठेकेदार गाड़ियां व लेबर नहीं देता है तो उसे ब्लैक लिस्ट कर नए टेंडर जारी करें। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल उठान कार्य आढ़तियों को दिया जाए तो मंत्री ने कहा कि हम सहमत हैं, उठान के लिए आढ़ती एसोसिएशन आगे आए।

उन्होंने कहा कि यदि इस कार्य में कोई बाधा आएगी तो आढ़ती एसोसिएशन को पूरा सहयोग दिया जाएगा। गेहूं ज्यादा तोलने की शिकायत के बारे में कंबोज ने कहा कि पेहवा अनाजमंडी में एक दुकानदार द्वारा एक क्विंटल में एक किलो गेहूं ज्यादा तोलने की शिकायत आई थी जिसकी जांच पड़ताल के लिए संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए थे। दोषी पाए जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। फसल बीमा योजना के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि फसल बीमा योजना के तहत आसमानी बिजली से हुए नुकसान को ही कवर किया गया है। आग लगने से हुए नुकसान की भरपाई भी फसल बीमा योजना के तहत शामिल करवाने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे हैं मॉनीटरिंग
मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि सबका साथ-सबका विकास करना, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर प्रदेश में लगभग 3500 घोषणाएं की थी जिनमें 1200 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं जो प्रगति पर हैं तथा जिनमें काम शुरू नहीं हुआ है उन योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उप आबकारी एवं कराधान विभाग के कार्यालय को सील करने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार विभागीय कार्यवाही तुरंत की जाएगी।

बैठक में उठे सवाल
आढ़तियों ने मंत्री से कहा कि इस समय प्रमुख समस्या उठान को लेकर है। गेहूं खरीद से पहले गोदाम खोले ही नहीं गए तो माल कहां डाला जाए। ठेकेदार के पास ट्रक नहीं है तो ऐसे में आढ़तियों को ही छूट दी जाए कि वह माल उठवा सके जिसे उन्होंने मान लिया। उन्होंने सरकारी खरीद एजेंसी एफसीआई को निर्देश दिया कि माल उतरवाने और लेबर की व्यवस्था की जाए और तीन चार दिनों से चावल की जो स्पेशल लगाई जा रही है उसे बंद कर पूरा ध्यान गेहूं खरीद और उठान पर दिया जाए। उन्होंने आढ़तियों से कहा कि अगर कोई परेशानी हो तो सीधे उनके फोन पर बात की जाए उन्हें ही समस्या का समाधान करना आता है।

मंत्री को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
उन्होंने इसके बाद हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव विनीत गोयल के अनाजमंडी स्थित प्रतिष्ठान पर जलपान समारोह में भाग लिया। उन्हें विनीत गोयल ने स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर कंबोज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गेहूं के सीजन में 10-15 दिन तक आपसी तालमेल कर गेहूं का उठान करवाएं। किसी प्रकार की कोई दिक्कत आए तो वे इस बारे प्रशासन को अवगत करवाएं।

बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, शीशपाल कंबोज, पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रातुसरिया, जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा कवंरजीत सिंह चहल एडवोकेट, सागर केहरवाला, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मिचनावादी, सुरेश पंवार, कृष्ण सर्राफइंद्र सतनाली, बाबा रामदास, सुभाष सिंगला, विजय चौधरी, विजय मरहाणा वाले, रमेश गोरा, राजेंद्र कंबोज, विनोद कस्वा, सुभाष चौधरी, विनोद केलनियां, विनोद नागर, नगराधीश डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, सचिव मार्केट कमेटी  परमजीत सिंह नांदल, मार्केटिंग अधिकारी धर्मपाल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद शर्मा, डीएम हैफेड  संदीप पुनिया, तहसीलदार वजीर सिंह, विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें