फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इंडियन एयरफोर्स स्टेशन के सार्जेंट के घर लाखों की चोरी

Thu, 23 May 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। इंडियन एयरफोर्स स्टेशन सिरसा में सार्जेंट के सरकारी क्वार्टर से 15 लाख 20 हजार रुपये का सोना व हजारों की नकदी चोरी हो गई। घटना के समय सार्जेंट राकेश सारण छुट्टी पर अपने घर बिहार के छपरा गए हुए थे। शहर थाना सिरसा पुलिस ने पीड़ित सार्जेंट की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ज्ञात रहे कि एयरफोर्स स्टेशन में चोरी की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सार्जेंट राकेश सारण इंडियन एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर कार्यरत हैं और एयर फोर्स स्टेशन सिरसा में क्वार्टर नंबर एस 13/3 में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में सार्जेंट राकेश ने बताया कि तीन मई को छुट्टी पर अपने घर बिहार के छपरा चला गया था। 21 मई 2024 को लौटा तो उसके क्वार्टर के गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से 20 तोले सोने के जेवरात जिसमें सोने की 8 अंगूठी, 3 सोने की चेन, 2 महावीरी, 8 बालियां, 4 जोड़ी झुमके, एक टीका, एक नथिया व एक हजार रुपये गायब मिले। अलमारी से 10 हजार रुपये की नकदी भी गायब मिली। इसके बाद घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। जांच अधिकारी उजावल सिंह का कहना है कि अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

-
पहले छह मई को भी हुई थी चोरी

बता दें कि 6 मई 2024 को भी इंडियन एयरफोर्स स्टेशन सिरसा में चोरों ने सार्जेंट सुधीर कुमार के सरकारी क्वार्टर में घटना को अंजाम दिया था। सार्जेंट सुधीर 6 मई को एक दिन की इमरजेंसी छुट्टी पर गए हुए थे। 7 मई को वापस लौटे तो मकान के बाथरूम की कुंडी टूटी हुई थी और दीवार पर लगी लोहे की जाली कटी हुई थी। सुधीर कुमार ने अलमारी देखी तो सोने की चेन, कानों के झुमके, सोने के टॉप्स, कान की बाली, अंगूठी, 2 मंगलसूत्र,लोकेट व तीन जोड़ी चांदी की पायजेब गायब मिली। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें