फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पूर्व सांसद के घर टोटियां चोरी, युवक रंगे हाथ पकड़ा

Thu, 19 Nov 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार घर पर ताला लगाकर गया था, 22 दिन पहले भी पूर्व सांसद के घर हुई थी चोरी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। एडीसी कॉलोनी स्थित पूर्व सांसद हेतराम के मकान में चोरी करने घुसे एक युवक को पकड़ा गया। उनके पुत्र सत्यजीत और गली के लोगों ने उसे रंगे हाथों दबोचा। आरोपी घर के बाथरूम और अन्य स्थानों से पांच टोटियां चोरी कर थैले में भर चुका था।
पकड़े जाने से बचने के लिए वह छत से गली में कूद गया। इस दौरान उसे मामूली चोटें भी आईं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सत्यजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह परिवार सहित किसी काम से शहर गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। शाम करीब साढ़े पांच बजे लौटने पर बाथरूम व अन्य जगह लगी पांच टोटियां गायब मिलीं।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी
छत पर जाकर देखने पर एक युवक उन्हें देखकर गली में कूद गया। सत्यजीत ने गली के लोगों की मदद से युवक को टोटियों से भरे थैले सहित पकड़ लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, करीब 22-23 दिन पहले भी उनके घर से पांच-छह टोटियां और अन्य सामान चोरी हुआ था। जांच अधिकारी मुनीष कुमार ने बताया कि आरोपी रोहित कुमार निवासी एमसी कॉलोनी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें