ओढ़ां। चोरमार सर्कल में स्थित एक कार्यालय में रात के समय चोरी की वारदात हुई। तीन युवक कार्यालय में घुसकर नकदी, कपड़े और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। यह घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
सोनू खान निवासी सदलपुर ने ओढ़ां पुलिस को शिकायत दी है। सोनू खान सिरसा में अमित मांझु एंड कंपनी में सर्कल इंचार्ज हैं। उनकी कंपनी का चोरमार सर्कल में शराब का ठेका और गांव मिठड़ी में कार्यालय है।
16 नवंबर की अलसुबह सोनू खान और उनके रिश्तेदार कार्यालय में सो रहे थे। चोरों ने बैग से कपड़े, पहचान पत्र, वाहन दस्तावेज और करीब 13 हजार रुपये की नकदी चुराई।
जांच अधिकारी लक्खा राम ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।