फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिंग मंडी में एक ही रात तीन नवनिर्मित घरों में चोरी

Thu, 14 May 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मकान से काटी गई फिटिंग की तारें
विज्ञापन
ग्रामीणों में रोष, तीन दिन पहले ही चोरी की घटनाओं को लेकर लगाया था जाम
विज्ञापन



संवाद न्यूज़ एजेंसी

डिंग मंडी। डिंग मंडी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार रात एक साथ तीन नवनिर्मित घरों में चोरी की वारदात सामने आईं। चोर घरों में लगे बिजली फिटिंग के तार निकालकर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है।

चोरी राजकुमार, मनोहर लाल और गेजू राम के नवनिर्मित घरों में हुई। तीनों मकानों में निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार सुबह जब मजदूर काम पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। पीड़ित पुनीत फुटेला ने बताया कि उनके घर में फर्श बनाने का काम चल रहा है। मंगलवार शाम तक मिस्त्री काम करके गए थे। इसके बाद हम अपने पुराने घर में चले गए।
विज्ञापन

पुनीत ने बताया कि बुधवार सुबह जब मिस्त्री दोबारा काम पर पहुंचे तो उनकी मशीनों के तार कटे हुए मिले। पास के सीसीटीवी कैमरा से एक फुटेज भी मिला है। इसमें रात 9 बजकर 52 मिनट पर घर का दरवाजा खोलता हुआ व्यक्ति दिखाई देता है। वह दरवाजे को खोलकर बाहर एक दुकान खुली देखकर दरवाजा बंद कर लेता है।
पुनीत ने बताया कि जब घर के अंदर जाकर देखा तो पूरे मकान के बिजली फिटिंग के तार निकले हुए थे। इसके बाद पास में बन रहे उनके चाचा मनोहर लाल के मकान में जाकर देखा तो वहां से भी तार चोरी मिले। बाद में पड़ोसी गेजू राम के नवनिर्मित घर में भी यही स्थिति मिली।

पीड़ित परिवारों का कहना है कि चोरों ने एक ही रात में पास-पास बने तीन मकानों में चोरी की। तीनों घरों में बिजली फिटिंग का काफी काम हो चुका था। चोरों ने खींच-खींच कर सारे तार निकाल लिए। यहां तक कि मिस्त्री की मशीनों के तार भी काट कर ले गए। अब सारी फिटिंग दोबारा करवानी पड़ेगी। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन


राजकुमार ने बताया कि डिंग मंडी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में ग्रामीणों ने तीन दिन पहले सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। उस दौरान डीएसपी ने 15 दिन में चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद फिर से चोरी की घटना हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें