सिरसा। रानियां थाना पुलिस ने 3 जुलाई को रानियां के वार्ड 11 में स्थित एक घर से हुई लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात चोरी की घटना को सुलझाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि सिंह निवासी वार्ड 13 रानियां के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में सुरजीत सिंह निवासी वार्ड 11 की शिकायत पर चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए हैं। प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रवि का आपराधिक रिकार्ड खंगालने पर पता चला है कि उसके खिलाफ रानियां थाना में चोरी के करीब 10 मामले दर्ज हैं।