फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एनओसी, एनडीसी, सीएलयू पर आ रही दिक्कतों को लेकर बताई परेशानी

Tue, 09 Jul 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि बैठक के दौरान।
विज्ञापन
सिरसा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों की डबवाली रोड स्थित सिरसा क्लब में बैठक ली। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के उपाध्यक्ष गंगाराम गुप्ता ने बताया कि अनाज मंडी में काफी दिनों से लंबित पड़ी मांगों संबंधी ज्ञापन बालकिशन अग्रवाल को दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा में 50 हजार से बढ़ा कर ई-बिल पर 1 लाख की छूट का ज्ञापन क्लॉथ एसोसिएशन ने सौंपा। व्यापारियों को एनओसी, एनडीसी, सीएलयू पर आ रही दिक्कतों को लेकर औद्योगिक यूनियन की ओर से भी ज्ञापन सौंपा गया। क्षतिपूर्ति बीमा योजना व निजी दुर्घटना बीमा योजना पर छोटे दुकानदारों ने बगैर जीएसटी के योजना लागू करने की मांग की। सबसे ज्यादा एमसी व तहसील में हो रही दिक्कत के बारे में सभी व्यापारियों ने शिकायत की।
मंडी के व्यापारियों ने 2.5 प्रतिशत दामी की बात जोर-शोर से रखी। मंडी में बूथ पर सालाना फीस 600 से बढ़ाकर 1500 करने का विरोध किया गया व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने सभी को आश्वस्त किया कि इन सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारी हित में लगातार काम कर रही है और व्यापार के सरलीकरण के लिए अनेक कल्याणकारी नीतियां लेकर आ रही है।
विज्ञापन

बैठक में मंडी से महावीर शर्मा, गौरव गोयल, किशन लाल मेहता ने भी ज्ञापन सौंपा। बालकिशन अग्रवाल ने राम नारायण कक्कड़ को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का सिरसा जिला का अध्यक्ष बनने संबंधी पत्र सौंपा। इस मौके पर व्यापार मंडल से रमेश अनेजा, प्रवीण पाहवा, नथुराम, दीपक, गिरधर, जानू मित्त्तल, कमल रानियां, श्याम बजाज, सुरेश गोयल कालांवाली, रितुन साहुवाला सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें