फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दिसंबर में शुरू होगा बरसाती पाइप लाइन बिछाने का काम, एजेंसी को सौंपी नक्शा व डिटेल रिपोर्ट

Sun, 24 Nov 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बारिश के समय शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों ने बरसाती लाइन बिछाने की परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। संबंधित एजेंसी को शहर में जहां जहां लाइन बिछाई जानी है और वहां पर सीवरेज व पेयजल लाइनों की स्थिति क्या है। इसका नक्शा सौंप दिया है। अधिकारियों के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में निर्माण काम शुरू हो जाएगा।
इस परियोजनाओं के तहत शहर के मुख्य बाजारों और पुरानी रिहायशी कॉलोनियों में बरसाती लाइन बिछाई जाएगी। इसको लेकर एक माह पहले एजेंसी को वर्कऑर्डर जारी कर दिया गया था। अभी तक एजेंसी की ओर से व्यवस्था बनाने का कार्य किया जा रहा है। मेटिरियल मंगवाने से लेकर कर्मचारियों के रहने आदि की व्यवस्था करने में एजेंसी जुटी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव से पहले ही नगर परिषद ने 35.92 करोड़ से बरसाती पाइप लाइन बिछाने की परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली थी। अक्तूबर में एजेंसी को 34 करोड़ 50 लाख में टेंडर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार नगर परिषद की ओर से अक्तूबर 2022 में पुराने शहर का सर्वे करवाया गया था। इस सर्वे के अनुसार बारिश के पानी की निकासी के लिए विस्तृत सर्वे रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने मुख्यालय से काम पूरा करवाने के लिए बजट मांगा था। बजट मिलने के साथ एडमिन अप्रूवल भी मुख्यालय से मिल गई थी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर वर्कऑर्डर जारी किया गया था।




इंजीनियर्स की टीम ने किया था शहर का निरीक्षण
नगर परिषद के अधिकारियों के मुताबिक मुख्यालय से इंजीनियर्स की टीम ने शहर के भीतरी क्षेत्र का निरीक्षण कर डीपीआर तैयार की थी। इस सर्वे मेंं उन सभी जगहों को टीम ने देखा था, जहां पर बारिश के समय जलभराव होता है। वह चाहे कॉलोनियों की गलियां हो या शहर की मुख्य सड़कें हो। शहर में जनता भवन, पुराने पुल के पास, अनाजमंडी, शिव चौक, रोड़ी बाजार, हिसारिया बाजार, वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल रोड, बेगू रोड, कीर्तिनगर, अग्रसेन कॉलोनी, राम कॉलोनी, सुतरगढि़या बाजार, हाउसिंग बोर्ड, रानियां रोड, एफ ब्लॉक आदि क्षेत्र में जलभराव होता है।



विकास कार्य रूके, परियोजना के बाद होंगे शुरू
अधिकारियों के अनुसार शहर के आधे हिस्से में बरसाती परियोजना काम अमृत योजना वन के तहत पूरा कर दिया गया था। अमृत योजना-दो के तहत अब दिसंबर में काम शुरू किया जाएगा। नगर परिषद ने जन स्वास्थ्य विभाग बड़ी परियोजनाओं को मूर्त रूप देने वाली एजेंसी को ही वर्कऑर्डर दिया है। इसके साथ ही शहर में विकास कार्य एक बार के लिए रोक दिए गए हैं।
विज्ञापन




बारिश के पानी की निकासी के लिए वर्क ऑर्डर अक्तूबर में जारी कर दिया गया है। एक दो सप्ताह में एजेंसी द्वारा कार्य किया जाने की उम्मीद है। अभी एजेंसी व्यवस्था बनाने में लगी हुई है।
- विक्की, एक्सईएन, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें