फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, रात का तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 8 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
सिरसा में खेतों में छाई धुंध।  - फोटो : 1
विज्ञापन
सिरसा। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार सुबह से ठंड में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने आमजन को परेशान कर दिया। कई स्थानों पर लोग अलाव के पास नजर आए और स्कूल जाने वाले बच्चों ने अतिरिक्त गर्म कपड़े पहने।
विज्ञापन

भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हुई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था, जो सोमवार को गिरकर 8 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान 28 डिग्री पर स्थिर रहा। सुबह की तेज हवाओं के कारण ठंड का असर और ज्यादा महसूस हुआ। कई जगहों पर लोग रात के समय अलाव सेंकते नजर आ रहे हैं।

धूप खिलने से मिली राहत
धूप खिलने के बाद ठंड से राहत मिल सकी। दिन के समय हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन हवा की रफ्तार के कारण गर्माहट महसूस नहीं हुई। लोग धूप में बैठे हुए नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है, जिससे रात और सुबह के समय ठंड अभी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

-
गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग

दुकानों पर गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। कई लोग स्वेटर, मफलर और टोपी जैसी चीजें खरीदते दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने और आवश्यकतानुसार गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है। मौसम में आए इस बदलाव ने सर्दी की शुरुआत को और तेज कर दिया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें