फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालासर धाम की राह हुई आसान, सिरसा से विशेष बस सेवा शुरू, चोपटा से सुबह 11:20 और भादरा से दोपहर 12:20 बजे मिलेगी बस

Tue, 13 Oct 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा बस अड्डे पर बस के पहुंचने पर चालक व परिचालक को माला पहनाकर स्वागत करते लोग।  - फोटो : 1
विज्ञापन
सिरसा। शरद पूर्णिमा पर सालासर बालाजी धाम के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज ने सिरसा से वाया चोपटा और भादरा होते हुए सालासर धाम के लिए विशेष मेला बस सेवा शुरू की है। इससे चोपटा क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सीधी बस सुविधा मिलेगी और निजी बसों पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन

पहले चोपटा क्षेत्र के यात्रियों को सालासर जाने के लिए सिरसा पहुंचना पड़ता था या निजी बसों में अधिक किराया देना पड़ता था। नवरात्र से शरद पूर्णिमा तक श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने यह सेवा शुरू की है।
यह रहेगा बस का समय
सिरसा रोडवेज डिपो के डीआई गजानंद वर्मा ने बताया कि बस सिरसा से रोजाना सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। चोपटा में सुबह 11:20 बजे और भादरा में दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद शाम 4:10 बजे सालासर धाम पहुंचेगी। वापसी में बस उसी दिन शाम 6 बजे सालासर से सिरसा के लिए रवाना होगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। बस के चोपटा बस अड्डे पर पहुंचने पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नीकुराम फौजी, जजपा नेता कृष्ण शाहपुरिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वेदपाल सिंवर, बलराम कासनिया, बंसी बैनीवाल और बस अड्डा प्रभारी सुभाष ने स्वागत कर हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें