फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भट्ठे पर गिरी दीवार, काम कर रहे मजदूर की दबने से मौत

Tue, 27 Jun 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ईंट भट्ठे की दीवार गिरने के बाद नीचे दबी पिकअप। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। गांव माधोसिंघाना में स्थित ईंट भट्ठे पर काम करते समय दीवार गिरने से एक मजदूर दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने परिवार के सदस्याें के बयान दर्ज किए हैं।



मंगलवार को दोपहर में गांव सलारपुर निवासी 50 वर्षीय केयर सिंह गाड़ी में ईंटे डालने के लिए काम कर रहा था। इसी दौरान एक तरफ की दीवार गिर गई। इसके कारण वह ईंटों के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने मजदूर को बाहर निकाला और घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस दीवार के साथ मजदूर काम कर रहा था वह पहले की कंडम थी। मजदूर कई बार ठेकेदार को इसकी शिकायत कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन



माधोसिंघाना में दीवार के नीचे आने से मजदूर की मौत हुई है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैे। बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - देवीलाल, सदर थाना प्रभारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें