सिरसा। सिरसा-डबवाली हाईवे पर स्थित गांव खैरेकां बस स्टैंड पर सुबह साढ़े सात बजे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इसके परिणामस्वरूप बस करीब 5 फीट नीचे गड्डे में उतर गई, लेकिन गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे से आठ से 10 सवारियों को चोटें आईं है। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और सवारियों को बस से बाहर निकाला।
इसके बाद घायलों को नागरिक अस्पताल भेजने के लिए निजी वाहनों का सहारा लिया गया। ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने चालक और परिचालक के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस चालक सरबजीत सिंह और परिचालक विजय पाल ने बताया कि घटना उस वक्त हुई, जब बस सिरसा डिपो से संगरिया जा रही थी। खैरेकां बस स्टैंड पर बस रुकते ही ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गड्डे में गिर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस लगभग पलटने ही वाली थी, लेकिन बस का संतुलन बनाए रखते हुए वह खड्डे में चली गई। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने चालक और परिचालक के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह साढ़े सात बजे के आसपास जोरदार आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और देखा कि बस खड्डे में फंसी हुई है। शोर मचाने के बाद लोग मौके पर पहुंचे और सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी ने डायल 112 को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।