फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मालिक के 2 लाख 90 हजार रुपये हड़पने के लिए ट्रैक्टर चालक ने रची थी साजिश

Thu, 09 Jan 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। मालिक के पैसे हड़पने के लिए ट्रैक्टर चालक की ओर से रची गई लूट की साजिश का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने उसके कब्जे से 2 लाख 90 हजार रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सदर थाना डबवाली प्रभारी ने बताया कि बीते दिवस सुबह पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि अबूबशहर के पास ट्रैक्टर चालक के हाथ पैर बांधकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक बलकरण सिंह निवासी हनुमानगढ़ का बयान दर्ज किया। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक विनोद कुमार निवासी हनुमानगढ़ के ट्रैक्टर पर लगे जीपीएस की लोकेशन के आधार पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो वारदात के संबंध में कोई सबूत नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को ट्रैक्टर चालक पर संदेह को हो गया। इसके बाद पुलिस ने चालक से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि ट्रैक्टर चालक ने अपने मालिक के 2 लाख 90 हजार रुपये हड़पने के लिए साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




झूठी शिकायत व सूचना देना कानूनी अपराध : एसपी

पुलिस अधीक्षक डबवाली का कहना है कि पुलिस जांच में अक्सर यह सामने आता है कि शिकायतकर्ता की ओर से किसी व्यक्ति से रंजिश या अन्य किसी कारण से पुलिस को झूठी शिकायत दी जाती है। वहीं अनुचित तरह से पुलिस कार्रवाई की मांग करके पुलिस का समय बर्बाद किया जाता है, जो धारा 217 बीएनएस की अवहेलना है और कानूनी अपराध है। इन सभी को मद्देनजर रखते हुए पुलिस की ओर से झूठी शिकायत देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें