फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से झुग्गियां हटाने के लिए मांगा एक दिन का समय

Thu, 04 Jul 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाते नगर परिषद के कर्मचारी।
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद की टीम ने वीरवार को बरनाला रोड पर दुकानों के आगे बने अवैध अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने दुकानों के बाहर रखे बैंचों, बोर्ड व होर्डिंग को जब्त कर लिया। टीम ने इसके साथ ही दुकानदारों को लगाए गए पक्के बोर्डों को एक दिन के भीतर हटाने की चेतावनी दी। इस रोड पर कुछ लोगों ने झुग्गियां बना रखी हैं और उनको भी झुग्गियां हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, नगर परिषद को बार-बार शिकायतें आ रही थीं कि बरनाला रोड पर दुकानदार सड़क के आगे फुटपाथ पर भी अपना सामान व होर्डिंग व बोर्ड लगाए हुए हैं। इस कारण इस सड़क पर जाम लगा रहता है। बरनाला रोड शहर का मुख्य रोड है और यहां पर आवाजाही भी अधिक होती है। टीम ने बालभवन के पास बनी झुग्गियों को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान झुग्गी वासियों ने कर्मचारियों से समय मांगा तो कर्मचारियों ने सख्ती से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक दिन में झुग्गी नहीं हटाई गई तो उनके सामान को जब्त कर लिया जाएगा। इसके पश्चात टीम ने बरनाला रोड पर बाबा भूमणशाह चौक तक दोनों तरफ दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त करना शुरू कर दिया और ट्राॅली में डाल लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद दुकानदारों ने पहले ही सामान को दुकान के अंदर करना शुरू कर दिया। टीम ने करीब 22 दुकानों के आगे से सामान व बैंच जब्त किए हैं। वहीं पांच से छह दुकानों के आगे लगाए गए पक्के इलेक्ट्रिक बोर्डों का कनेक्शन काट दिया और उन्हें उखाड़ना शुरू कर दिया। तभी दुकानदारों ने खुद ही बोर्ड हटाने की अपील की तो टीम एक दिन का समय देकर आगे चली गई।

दुकानदार दुकानों के आगे सामान न रखे अगर किसी दुकानदार का सामान दुकान के आगे पाया जाता है तो उसे जब्त किया जाएगा। कई दुकानदारों को एक दिन का समय दिया गया है। अगर वह सामान नहीं हटाते तो लोडर से निर्माण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि शर्मा, एसआई, नगर परिषद सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें