फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहरी क्षेत्रों में लगातार सफाई अभियान चला रहीं टीम

विज्ञापन
सिरसा।शहर में नगर ​ परिषद के कर्मचारी सफाई करते हुए। सूचना विभाग
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत जिले के शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नगर परिषद और नगर पालिका की टीमें जुटी हैं। कहीं व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है तो कहीं पर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सड़क से लेकर बाजारों तक, पार्कों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई की जा रही है।
विज्ञापन

सिरसा के अलावा मंडी डबवाली, कालांवाली, रानियां और ऐलनाबाद क्षेत्रों में सफाई अभियान जोरों से चलाया गया। अतिरिक्त उपायुक्त व जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि नगर परिषद की टीमों की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाना है।
सफाईकर्मियों ने सुबह से ही सड़कों, गलियों और खाली स्थलों से कूड़ा-कचरा एकत्रित किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाईकर्मियों के प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। अभियान के तहत दुकानदारों को विशेष रूप से यह कहा गया कि वे बाजार में कचरा न फैलाएं और ग्राहकों को भी साफ-सुथरा माहौल उपलब्ध करवाने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें