फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशाने पर अकाउंटेंट था और गोली लगी कार के शीशे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। रिफाइनरी के अकाउंटेंट पर निशाना साधते हुए एक व्यक्ति ने पिस्तौल से गोली दाग दी। गनीमत है कि गोली कार के शीशे पर लगी। वहीं, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने खोखर निवासी जसवंत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। गोली चलाने का कारण पीड़ित के भाई के साथ आरोपी की कहासुनी होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव देसू जोधा निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी राममंडी पंजाब में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। प्रतिदिन की तरह वह सोमवार सुबह आठ बजे काम पर जाने के लिए कार लेकर घर से निकला था। कार से गांव के बस स्टैंड से कुछ दूरी पर आगे पहुंचा। आरोप है इस बीच खोखर निवासी जसवंत ने उसकी कार के आगे अपनी कार लगाकर उसे रोक लिया। इस दौरान जसवंत सिंह कार से हाथ में पिस्तौल लिए हुए नीचे उतरा और गोली चला दी। गोली कार के कंडेक्टर साइड शीशे पर लगी। शीशा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार को कुलदीप ने तेजी के साथ भगा लिया। गनीमत है कि उसकी जान बच गई। वहीं, पीड़ित ने बताया कि जसवंत सिंह की उसके भाई संदीप के साथ कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी। उसने उससे बदला लेने के लिए गोली चला दी। बता दें कि कुलदीप और जसवंत एक ही जगह पर नौकरी करते थे। बाद में रिफाइनरी से जसवंत सिंह को हटा दिया गया था।
वर्जन
जसवंत सिंह की धरपकड़ की जा रही है। इसके उपरांत ही गोली चलाने के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस ने जसवंत सिंह को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी, परंतु वह मौके से फरार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यवान, शहर थाना प्रभारी, डबवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें